ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
दक्षिण कोरिया को मिलेगा आम का भारतीय स्वाद
By Deshwani | Publish Date: 30/5/2017 3:52:12 PM
दक्षिण कोरिया को मिलेगा आम का भारतीय स्वाद

नई दिल्ली, (हि.स.)। केंद्र सरकार किसानों की आय में बढ़ोत्तरी को लेकर गंभीर है। इस दिशा में कृषि, खाद्य एवं प्रसंस्करण निर्यात विकास निगम ने बड़े पैमाने पर आम निर्यात करने का फैसला किया है। ताकि आम उत्पादक किसानों की आय में वृद्धि हो सके। इसके लिए दक्षिण कोरिया को ज्यादा से ज्यादा आम निर्यात करने की कोशिश की जा रही है।

कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण निर्यात विकास निगम के अध्यक्ष डी के सिंह ने मंगलवार को कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए इस साल दक्षिण कोरिया को अधिक से अधिक आम के निर्यात का प्रयास किया जा रहा है । 

यहां राष्ट्रीय कोल्ड चेन सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए सिंह ने कहा कि दक्षिण कोरिया को आम का बड़ा बाजार बताया। उन्होंने कहा कि दक्षिण कोरिया में गुणवत्तापूर्ण आम की मांग है। वहां दाग रहित एक आकार के आम की बहुत अधिक मांग रहती है। उन्होंने बताया कि भारत ने पिछले साल कोरिया में आम का निर्यात किया था। इस बार भी ज्यादा से ज्यादा आम निर्यात की कोशिश की जा रही है। इसके लिए आम की गुणवत्ता के साथ ही उसकी बेहतर पैकेजिंग का विशेष ख्याल रखा जा रहा है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS