ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
गौकशी की घटना पर कांग्रेस का चौतरफा विरोध
By Deshwani | Publish Date: 30/5/2017 1:56:45 PM
गौकशी की घटना पर कांग्रेस का चौतरफा विरोध

नई दिल्ली, (हि.स.)। केरल की गौकशी की घटना का देशव्यापी विरोध प्रारम्भ हो चुका है। केरल में गोवंश काटने के आरोप में कांग्रेस को लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और भाजपा सांसद आर के सिन्हा ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा है। 

गिरिराज ने ट्विटर पर कहा कि कांग्रेस के नेताओं की अलगाववादियों से मुलाकात और केरल की घटना को लेकर पार्टी की निंदा करते हुए लिखा- कश्मीर में आतंकी से मिलना, केरल में गौमाता को काटना। कांग्रेस देश की आजादी एवं संस्कृति के लिए खतरा है। कांग्रेस बताए कि हिंदू अब कहां जाए? गिरिराज के इस ट्वीट पर ट्विटर यूजर्स ने भी कई कमेंट्स कर कांग्रेस के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली। 
वहीं सांसद आर के सिन्हा ने ट्विटर पर कहा, 'जो कांग्रेस कभी गाय और बछड़े के नाम पर वोट मांगती थी, आज उसके नेताओं ने गौ-हत्या कर गौ हत्यारी कांग्रेस बना दिया है, शर्मनाक है यह। 
हालांकि आलोचना की शिकार कांग्रेस ने गौकशी के आरोपी केरल कार्यकर्ता को पार्टी से निलंबित कर दिया है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने सोमवार सुबह इसकी पुष्टि करते करते हुए कहा, ‘गौकशी के आरोपी केरल कार्यकर्ता राजिल मक्कुती को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है।‘
इससे पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल में गौ हत्या की निंदा की है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'केरल में रविवार को जो कुछ हुआ वो मूर्खतापूर्ण और बर्बर है, ये मुझे और कांग्रेस पार्टी को बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है।'
उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने पिछले दिनों अहम फैसला लेते हुए पशु बाजार में बीफ के लिए जानवरों को खरीदने-बेचने पर प्रतिबंध का ऐलान किया था। इसी संदर्भ में केरल में कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया था। इस दौरान 'बीफ फेस्ट' भी आयोजित किया गया। कन्नूर में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बीफ फेस्ट आयोजित किया। इसके लिए उन पर गौवंश की सार्वजनिक हत्या करने का आरोप लगा था और इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया था।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS