बिहार
देवर ने संपत्ति विवाद में भाभी को मारी गोली,मौत
By Deshwani | Publish Date: 29/3/2017 3:16:43 PMनालंदा (बिहारशरीफ)। बिहार में नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र में संपत्ति विवाद को लेकर मंगलवार देर रात एक व्यक्ति ने अपनी भाभी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि नालंदा के संगतपर मुहल्ला निवासी दिनेश कुमार का संपत्ति बंटबारे को लेकर सगे भाई संजय कुमार के साथ गत कई वर्षों से विवाद चल रहा था। संजय ने देर रात दिनेश के घर में घुसकर उसकी पत्नी मीना कुमारी (50) की गोली मारकर हत्या कर दी। नूरसराय थाना ने मृतका मीना कुमारी की लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज, गोली मारने वाले संजय की तालाश में सघन छापेमारी शुरु कर दी है।