बिहार
दूल्हे पर छाया शराब का खुमार, दुल्हन ने किया शादी से इनकार
By Deshwani | Publish Date: 14/5/2017 7:13:37 PMमुजफ्फरपुर। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
दूल्हे पर छाया शराब का खुमार, दुल्हन ने किया शादी से इनकारयमाला की रस्म के लिए लड़खड़ाते कदमों से स्टेज पर चढ़ तो गए, लेकिन दुल्हन को माला नहीं पहना सके। इसके बाद माला दुल्हन पर फेंक दी। घटना से सदमे में आई दुल्हन ने शादी से साफ इनर कर दिया। जी हां, मनिहारी थाना क्षेत्र की किनारू पंचायत में बीती रात मुजफ्फरपुर के मुशहरी थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी रोड निवासी राजीव रंजन के पुत्र अर्जुन राम की बारात आई थी। दरवाजे पर रस्म अदायगी के बाद दूल्हे को जयमाला स्टेज पर पहुंचाया गया। वहां दुल्हन ने दूल्हे को वरमाला पहनाई। मगर, दूल्हे ने नशे की हालत में माला दुल्हन के शरीर पर फेंक दी। िफर क्या था दुल्हन से शादी से साफ इन्कार कर दिया। गांव के लोग भी आक्रोशित हो गए।दुल्हन पक्ष ने दूल्हे व उसके रिश्तेदारों को बंधक बनाकर शादी में हुए खर्चे की भरपाई की मांग रखी। पंचायत में खर्च की रकम लौटाने पर सहमति बनी। इधर, मनियारी थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना नहीं दी गई है। फिर भी वे मामले की तहकीकात करेंगे।