ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
शव के साथ लोगों ने गिरिडीह-देवघर मुख्य पथ को किया जाम
By Deshwani | Publish Date: 24/2/2018 12:53:25 PM
शव के साथ लोगों ने गिरिडीह-देवघर मुख्य पथ को किया जाम

मधुपुर। पुलिस की छापामारी के दौरान एक महिला की मौत हो गयी, जिससे लोग आक्रोशित हो गये और गिरिडीह-देवघर मुख्य पथ को जाम कर दिया। करीब चार घंटे बाद पुलिस के वरीय अधिकारी उस जगह पहुंचे, जहां लोगों ने सड़क को जाम कर रखा था। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लोगों को समझा-बुझा कर जाम खत्म करवाने का प्रयास कर रहे हैं।
 
बताया जाता है कि गुलाबी देवी (55) के बेटे मुकुल झा का किसी के साथ जमीन का विवाद था। दूसरे पक्ष ने मुकुल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करायी थी। इसी मामले में मुकुल की तलाश में पुलिस छापामारी करने उसके घर पहुंची। छापामारी के दौरान मुकुल की मां गुलाबी देवी की मौत हो गयी।
 
लोगों का कहना है कि छापामारी के दौरान देवीपुर थाना की पुलिस टीम में शामिल किसी सदस्य ने गुलाबी देवी को धक्का दे दिया। इससे सिर में गहरी चोट लगी और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी। इससे आक्रोशित लोगों ने सुबह सात बजे से ही महिला के शव के साथ सत्संगनगर-भिरखीबाद मुख्य पथ को जाम कर दिया, जो गिरिडीह-देवघर मुख्य पथ पर है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS