मुजफ्फरपुर
नये साल पर मंदिरों में लगी भीड़
By Deshwani | Publish Date: 1/1/2018 8:35:37 PMमुजफ्फरपुर, (हि.स)। मुजफ्फरपुर में नये साल के मौके पर मंदिरों में काफी भीड़ लगी रही। शहरवासी शहर के माँ बंगलामुखी मंदिर, देवी मंदिर, मां चामुन्डा मंदिर समेत सभी मंदिरों में भक्त पूजा अर्चना के साथ नये साल की शुरुआत करते दिखे । मंदिरों में हवन यज्ञ भी चल रहे थे, जहां लोग देश में शांति समृद्धि की कामना से हवन कर रहे हैं। मंदिरों में बच्चे-जवान महिलाएं और युवा वर्ग भी पूजा कर रहे थे ।