बिहार
मुजफ्फरपुर में लड़कों की पिटाई के बाद बवाल, डीएम व एसएसपी पर भी पथराव
By Deshwani | Publish Date: 25/11/2017 8:01:07 PMमुजफ्फरपुर । देशवाणी न्यूज नेटवर्क
मुजफ्फरपुर में दो पक्षों में मारपीट के बाद शनिवार को भारी बवाल हुआ। करीब दो घंटे की रोड़ेबाजी में दर्जनों लोग घायल हुए। डीएम व एसएसपी पर भी पथराव हुआ।
बताया जाता है कि दोपहर आरएसएस के कार्यालय में कुछ लड़के कैरम बोर्ड खेल रहे थे। इतने में दूसरे पक्ष के करीब पांच लोग कैरम खेल रहे लड़कों को पीटना शुरू कर दिया। जबतक कोई कुछ समझ पाता लड़ाई ने उग्र रूप धारण कर लिया। दोनों ओर से रोड़ेबाजी शुरू हो गई।
झड़प में कई लोग घायल हो गए। दोनों ओर से सैकड़ों लोगों के आमने- सामने होने से कई थाने की पुलिस पहुंच गई। लेकिन स्थिति नियंत्रित नहीं हो सकी।
डीएम व एसएसपी के पहुंचने पर भी रोड़बाजी चलती रही। इन अधिकारियों को भी चोट लगी। हालत को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा।
बवाल के पीछे दामेदरपुर के सरपंच पति का नाम सामने आ रहा। मामले की प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही। कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है।