मुजफ्फरपुर
एसकेएमसीएच में कार्यरत कर्मचारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका
By Deshwani | Publish Date: 23/2/2017 8:36:50 PMमुजफ्फरपुर। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
मुजफ्फरपुर श्री कृष्ण चिकित्सा महाविद्यालय के लिपिक पद पर कार्यरत कर्मचारी का शव कर्मचारी आवास से पुलिस ने बरामद किया। आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसने किसी कारण वश आत्महत्या कर ली है। वैसे मामले की छानबीन की जा रही है। बता दें कि यह कर्मचारी फरवरी 2013 से अनुकम्पा पर बहाल हुआ था। मूल रूप से पटना का निवासी बताया जा रहा है।