ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
चम्पारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह: लोगो व वेबसाइट का शुभारंभ
By Deshwani | Publish Date: 21/2/2017 8:36:09 PM
चम्पारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह: लोगो व वेबसाइट का शुभारंभ

मुजफ्फरपुर। संजीव कुमार
आयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में आयुक्त अतुल प्रसाद की अध्यक्षता में चम्पारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह के आयोजन व प्रमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक की गई। बैठक में सर्वप्रथम चम्पारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह के लिए लोगो एवं वेबसाईट का शुभारंभ किया गया। लोगो में महात्मा गांधी को चम्पारण सत्याग्रह के लिए आम आवाम एवं किसानों के साथ कदम व नील का पौधा दिखाया गया है। लोगो के सर्किल में चम्पारण सत्याग्रह शताब्दी अंकित है, जो तिरंगा के रंग में है। इस लोगो का प्रयोग अब सभी सरकारी पत्रों एवं कार्यों में किया जाएगा। साथ ही प्रचार-प्रसार सामग्री में भी लोगो का प्रयोग किया जाएगा। इसी प्रकार चम्पारण सत्याग्रह डाट इन वेबसाईट का शुभारंभ किया गया। इसपर चम्पारण सत्याग्रह से संबंधित दुर्लभ चित्र एवं जानकारी देखी जा सकती है। बैठक में आयुक्त ने सभी जिला पदाधिकारियों को चम्पारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह-ं2017 के लिए जारी किए गए कैलेंडर के अनुसार अपने-अपने जिले में सालों भर कार्यक्रम का आयोजन करवाने का निर्देश दिया। साथ ही सभी कार्यालयों, बैंकों में विशेष धुन को बजवाने का निर्देश दिया। यह धुन वेबसाईट पर भी अपलोड किया गया है। इसके अलावा 15 अप्रैल, 2017 से 30 जनवरी, 2018 तक 10 लाख लोगों द्वारा अंगदान कार्यक्रम चलाया जाएगा।
इसके लिए संबंधित सभी जिले के जिलाधिकारी, सिविल सर्जन एवं उप निदेशक स्वास्थ्य को जिम्मेवारी दी गयी है। 20 अप्रैल से 15 जून तक पूर्वी चम्पारण एवं पश्चिमी चम्पारण में जन शिकायत निवारण कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिसमें गांधीजी की वेश-भूषा में गांधी जी भी भाग लेंगे। 02 अक्टूबर को खादी पर प्रदर्शनी एवं रैम्प शो का आयोजन किया जाएगा। रैम्प शो का आयोजन मुजफ्फरपुर में किया जाएगा।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS