बिहार
नीतीश चला रहे दहेज कुप्रथा के विरूद्ध मुहिम, जदयू नेता पर दहेज के लिए बहू की हत्या की प्राथमिकी
By Deshwani | Publish Date: 4/10/2017 10:05:22 PMमुजफ्फरपुर। एक ओर जहां सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दहेज कुप्रथा के विरूद्ध मुहिल चला रहे हैं। दूसरी तरफ उनकी पार्टी के नेता दहेज हत्या के आरोपी बन रहे हैं। मुजफ्फरपुर की पुलिस ने जदयू के नेता अरुण कुमार कुशवाहा को अपनी पतोहु रीना कुमारी की दहेज के लिए हत्या का आरोपी बनाया है। जदयू नेता श्री कुशवाहा के साथ उनके दो बेटों व परिजन को इस हत्या का अभियुक्त बनाया गया है। मुजफ्फरपुर के करजा थाना में एक एफआइआर दर्ज की गयी है। करजा थानाध्यक्ष रामबालक यादव का कहना है कि मृतक रीना के पिता महेश भगत ने एफआइआर दर्ज करा बताया है कि उनकी पुत्री की हत्या दहेज के लिए उसके ससुर कुशवाहा व उसकी ससुराल के लाेगों ने कर दी है।
पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए रेड कर रही है।