मुजफ्फरपुर/साहेबगंज । साहेबगंज प्रखण्ड के रजवाड़ा शर्मा चौक पर लोहार कल्याण समिति के साहेबगंज इकाई की सम्मेलन आयोजित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष हरिशरण ठाकुर ने इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि लोहार जाति के साथ संवैधानिक अन्याय हो रहा है। आजादी के समय से अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण दस प्रतिशत था, जिसे घटाकर एक प्रतिशत कर दिया गया।
साल 2000 में झारखंड राज्य अलग किया गया, लेकिन बिहार में अनुसूचित जाति के सूची से एक भी जनजाति को अलग नहीं किया गया। प्रदेश सरकार की सूचि में आज भी 33 जनजातियों का नाम दर्ज है। उन्होंने कहा कि लोहारों को जनजाति का प्रमाण पत्र मिल गया,लेकिन इसका लाभ नॉकरियों या अन्य रिक्तियों में नही मिला। उन्होंने लोहार जनजाति को दस प्रतिशत आरक्षण पूर्ववत देने की मांग की। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राधेश्याम ठाकुर ने की ,जबकि संचालन रामबालक शर्मा ने किया।
सम्मेलन में प्रांतीय संगठन सचिव शम्भू ठाकुर,प्रांतीय उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार शर्मा, महेशशर्मा, सुजीत कुमार शर्मा,राजकुमार शर्मा,कन्हैया शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, राजकिशोर ठाकुर, अरुण कुमार ठाकुर सहित अन्य ने विचार व्यक्त किया। इसके पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हरिशरण ठाकुर ने लोहार कल्याण समिति के साहेबगंज प्रखण्ड कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया।