बिहार
बाढ़ का पानी मुजफ्फरपुर-पूसा पथ पर चढ़ा
By Deshwani | Publish Date: 23/8/2017 6:15:35 PMमुजफ्फरपुर, (हि.स.)। मुजफ्फरपुर शहर के समीप मुशहरी के राजवाड़ा में बांध टूटने के छठे दिन भी शहर की ओर पानी का बढ़ना जारी रहा। बाढ़ का पानी द्वारिका नगर में मुजफ्फरपुर-पूसा पथ पर चढ़ गया। द्वारिका नगर में सड़क पर पानी चढ़ने के कारण इस सड़क पर यातायात बंद हो जा सकता है और ऐसा हुआ तो जिले के ढोली सकरा समेत कई प्रखंड के दर्ज़नो पंचायत प्रभावित होंगे।
मुशहरी में बाढ़ में डूबने से एक बच्चे की मौत के बाद लोगों का आक्रोश फुट पड़ा। स्थानीय लोग प्रशासन पर बाढ पीड़ितों की मदद न करने का आरोप लगा रहे थे और मृतक के परिजन को अनुदान राशि दिए जाने की मांग कर रहे थे। प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी के आश्वासन के बाद लोगों ने सड़क जाम हटाया।