मुजफ्फरपुर
सिविल कोर्ट के पेशकार को अपराधियों ने मारी गोली, मौत
By Deshwani | Publish Date: 21/8/2017 4:27:03 PMमुजफ्फरपुर, (हि.स.)। मुजफ्फरपुर में नगर थाना क्षेत्र के बनारस बैंक चौक के समीप सुबह साढ़े छह बजे समस्तीपुर सिविल कोर्ट के पेशकार जावेद अख्तर को अपराधियों ने गोली मार दी। बीच चौराहे पर अपराधियों ने पेशकार जावेद अख्तर पर नौ गोलियां दाग दीं जिसके कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
समस्तीपुर के रहने वाला जावेद अख्तर, मुजफ्फरपुर में किराए के मकान में रहता था। सोमवार की सुबह वह समस्तीपुर जाने के लिए सुबह छह बजे, घर की गली से निकल ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन जा रहे था, इसी बीच बाइक पर सवार अपराधियों ने नौ गोलियां दागीं और फरार हो गए। हत्या के बाद बनारस बैंक चौक पर जावेद के परिजनों के साथ भारी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।