मुजफ्फरपुर
किशोर का शव मिलने से हड़कंप
By Deshwani | Publish Date: 4/8/2017 10:38:28 AMमुजफ्फरपुर, (हि.स.)। मुजफ्फरपुर शहर में उस समय सनसनी फैल गर्इ, जब ब्रह्मपुरा रेलवे कॉलोनी में एक किशोर का शव देखा गया। देखते-देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गर्इ। सूचना मिलने पर ब्रह्मपुरा पुलिस वहां पहुंची। शव की पहचान एक लापता किशोर के रूप में हुई जो रविवार से गायब था।
मृतक किशोर बिट्टू मलिक ब्रम्हपुरा का रहने वाला था। परिजनों नें उसकी हत्या की आशंका जताई है। मृतक के पिता सुरेश मलिक ने बताया कि रविवार को वह अपने चार दोस्तों के साथ घर से निकला था, तब से वह घर नहीं लौटा था। ब्रह्मपुरा थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज है। पुलिस नें पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच जारी है।