बिहार
मुजफ्फरपुर नगर निगम के विकास कार्यों में गड़बड़ी : उप मेयर
By Deshwani | Publish Date: 26/6/2017 6:31:10 PMमुजफ्फरपुर, (हि.स.)। मुजफ्फरपुर नगर निगम में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। नगर निगम के नये उप- मेयर मान मर्दन शुक्ला ने नगर आयुक्त के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उप-मेयर ने नगर आयुक्त पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उन्हें अविलंब हटाने की मांग की है। बकौल उप- मेयर नगर निगम द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों में भारी धांधली बरती जा रही है और इन सब धांधली को नगर आयुक्त का संरक्षण हासिल है। डिप्टी मेयर मान मर्दन शुक्ला का नागरिक अभिनंदन नयाटोला में किया गया था जिसमें नगर विधायक सुरेश शर्मा और कुढनी विधायक केदार गुप्ता समेत लालगंज के पूर्व विधायक विजय कुमार शुक्ला भी शामिल थे। इस दौरान उप-मेयर नें खुले तौर पर सार्वजनिक रुप से नगर आयुक्त पर गंभीर आरोप लगाए और उन्हें हटाने के लिए विधायक और आम जनता से मुहिम चलाने की गुहार लगाई।
उप-मेयर मानमर्दन ने कहा कि स्मार्ट सिटी में शामिल होने से अब शहरवासियों को मूलभूत सुविधाओं के साथ साथ अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त सुसज्जित शहर का सपना साकार होगा। शहर में अब परिवहन व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, सिवरेज व्यवस्था, ई-रिक्सा को वढ़ावा, रेन वाटर हारवेस्टिंग, सोलर पैनल से स्ट्रीट का संचालन, बायो टॉयलेट एवं अन्य सुविधाओं का लाभ शीघ्र हीं देखने को मिलेगा। अभिनन्दन समारोह में मंचीय अतिथियों के अलावा विचार व्यक्त करने वालों में प्रियरंजन उर्फ़ बाबु भाई, राकेश झा, प्रमोद ठाकुर, राजीव पंकू, संतोष महराज,तारणी पासवान, रवि रंजन, मुन्ना पटेल, कुमार अमित , मो. आसिफ आदि मुख्य रूप से शामिल थें | मंच संचालन मुकेश त्रिपाठी ने किया।