ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
जरूर पढ़े
केजीएमयू: हार्ट अटैक पर पहली मार्गदर्शिका जारी
By Deshwani | Publish Date: 16/4/2017 4:13:07 PM
केजीएमयू: हार्ट अटैक पर पहली मार्गदर्शिका जारी

 लखनऊ। लखनऊ के किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के कार्डियोलोजी विभाग के प्रोफेसर व हृदय रोग विशेषज्ञ (डॉ) ऋषि सेठी ने हार्ट अटैक (दिल के दौरे) पर देश की पहली मार्गदर्शिका जारी की है। यह मार्गदर्शिका देश के प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञों के तथ्यपरक शोधों पर आधारित है। 

प्रो० ऋषि सेठी ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि भारत में होने वाली 25 प्रतिशत मौतें हृदय रोग के कारण होती हैं। दुनिया में हर 1 लाख जनसंख्या पर 235 लोगों को हृदय और रक्त कोष्ठक सम्बन्धी रोग होते हैं, लेकिन भारत में 272 लोगों को होता है। इसीलिए हृदय रोग से बचाव और उपचार के लिए मार्गदर्शिका जरूरी है। भारत के अनेक अस्पतालों में औसतन उम्र जिसपर रोगी ह्रदय रोग के साथ इलाज के लिए आता है, वो कम हो रही है जो अत्यंत चिंता का विषय है। 
सेठी ने बताया कि जितने लोगों की मृत्यु हृदय और रक्त-कोष्ठक सम्बन्धी रोग के कारण भारत में होती है, उतनी मृत्यु अन्य किसी बीमारी में नहीं होती है। 
इंडियन हार्ट जर्नल के नवीनतम अंक में प्रकाशित यह मार्गदर्शिका प्रो ऋषि सेठी के साथ डॉ संताणु गुहा, डॉ सौमित्र रे, डॉ विनय के बहल, डॉ एस शंमुगासुन्दाराम, डॉ प्रफुल केरकर, डॉ सिवासुब्रमानिम रामकृष्णन, डॉ राकेश यादव, डॉ गौरव चौधरी और डॉ आदित्य कपूर के शोधपरक लेख इस मार्गदर्शिका में शामिल हैं। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS