ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
जरूर पढ़े
रंग बताते हैं आपके बच्चों का व्यक्तित्व
By Deshwani | Publish Date: 25/2/2017 1:28:54 PM
रंग बताते हैं आपके बच्चों का व्यक्तित्व

 नई दिल्ली, (आईपीएन/आईएएनएस)। बच्चों के पसंदीदा रंग केवल उनकी खुशी ही नहीं, बल्कि उनके व्यक्तित्व का विवरण भी देते हैं। ’612-लीग’ की चीफ क्रियेटिव डाइरेक्टर मोहिका इंद्रायन ने बताए रंगों से बच्चों के व्यक्तित्व को जानने के कुछ तरीके।

1. लाल रंग: इस रंग को पसंद करने वाले बच्चे जीवन को भरपूर आनंद के साथ जीना पसंद करते हैं और उन्हें प्रकृति से बेहद प्यार होता है। बड़े कदम उठाने या फैसले लेने में वे हिचकिचाते नहीं है और हर पल ऊर्जा तथा रोमांच से भरे रहते हैं।
2. नीला रंग: इस रंग से लगाव रखने वाले बच्चे शांत स्वभाव के होते हैं और अपनी मंजिल को पाने के लिए वह बड़े रास्ते तय करना भी जानते हैं।
3. गुलाबी रंग: यह रंग विशेषकर लड़कियों को बेहद पसंद होता है। यह मासूमियत और प्रकृति से लगाव को दर्शाता है। इस रंग को पसंद करने वाले बच्चे दान आदि कार्यो में रुचि रखते हैं।
4. पीला रंग: इस रंग को पसंद करने वाले बच्चे तर्कसंगत होते हैं और जीवन के प्रति अपनी सोच के साथ बने रहते हैं। ये बच्चे कल्पनाशील भी होते हैं।
5. काला रंग: मजबूत इरादों वाले और अपने जीवन के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध बच्चों का पसंदीदा रंग काला होता है। इस रंग को पसंद करने वाले बच्चे अपनी सोच को लेकर सख्त मिजाज होते हैं और किसी भी रेस को जीतने के लिए बड़ा कदम उठाने से शर्माते नहीं हैं। वे सुंदरता और कभी न खत्म होने वाली शैली पर अधिक विश्वास रखते हैं।
6. हरा रंग: हरे रंग को पसंद करने वाले बच्चे आत्मविश्वास से भरे और आकर्षक व्यक्तित्व केहोते हैं। वे किसी भी क्रम में आगे रहने के लिए अवसरों की तलाश करते हैं और किसी भी प्रकार की चुनौती का सामना करने से नहीं घबराते।
7. नारंगी रंग: मैत्रीपूर्ण व्यवहार रखने वाले और किसी भी माहौल में घुल-मिल जाने वाले बच्चों का पसंदीदा रंग नारंगी होता है। ऐसे बच्चों के प्रति हर किसी को लगाव होता है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS