जरूर पढ़े
शहद के ये गुण जानकर आप भी रह जायेंगे हैरान
By Deshwani | Publish Date: 19/9/2017 3:25:40 PMमुंबई। शहद में जो मीठापन होता है वो मुख्यतः ग्लूकोज़ और एकलशर्करा फ्रक्टोज के कारण होता है। शहद का प्रयोग औषधि रूप में भी होता है। शहद में ग्लूकोज व अन्य शर्कराएं तथा विटामिन, खनिज और अमीनो अम्ल भी होता है जिससे कई पौष्टिक तत्व मिलते हैं जो घाव को ठीक करने और उतकों के बढ़ने के उपचार में मदद करते हैं।
• शहद में भरपूर मात्रा में नैचुरल एंटीबायोटिक गुण मौजूद होते है जो इन्फेक्शन को दूर करने का काम करते है। अगर कभी आपके शरीर पर कभी कोई चोट लग जाये तो उस जगह पर शहद का लेप लगा लें।
चेहरे से डेड स्किन हटाने के लिए रोज पियें चुकंदर का जूस
• शहद में भरपूर मात्रा में कैलोरी और ऊर्जा पायी जाती है जो लोग रोज़ाना वर्कआउट करते है उनके लिए शहद का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।
इस तरह रखे जीवन की बैलेंस शीट को बराबर
• इसके सेवन से थकान दूर होती है और साथ ही मांसपेशियों में ऊर्जा भी आती है। इसके सेवन से हमारी बॉडी में शुगर का लेवल हमेशा कण्ट्रोल में रहता है।
• अपने वजन को कम करने के लिए एक ग्लास गर्म पानी में शहद के साथ एक नींबू मिलाकर नियमित रूप से खाली पेट में पिए ऐसा करने से आपके शरीर की चर्बी तेजी से घुलती है। और वजन भी कम होता है।