मुंगेर
बिहार में शिक्षा में सुधार के लिए मुंगेर में बनाई गयी मानव कतार
By Deshwani | Publish Date: 30/1/2018 3:39:59 PMमुंगेर (हि.स.)। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राज्यव्यापी कार्यक्रम के अन्तर्गत मुंगेर मुख्यालय में आज पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय महासचिव नचिकेता मंडल के नेतृत्व में ‘मानव कतार‘ का निर्माण किया । मानव कतार कार्यक्रम मुंगेर शहर के माडल स्कूल के मुख्य द्वार के नजदीक आयोजित किया गया ।
मंडल ने बताया कि बिहार में शिक्षा सुधार की दिशा में राज्य की जनता को जागरूक करने के लिए आज मानव कतार का आयोजन किया गया है।