बिहार
पिपरा में दो महिलाओं संग सामूहिक दुष्कर्म, केस दर्ज
By Deshwani | Publish Date: 18/5/2017 9:16:33 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
पिपरा थाना क्षेत्र के कंठ छपरा गांव में बुधवार की रात दो महिलाओं संग सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पहले मामले में पीिड़ता ने महिला थाना में आवेदन देकर कहा है कि उसका पति बाहर रहता है। इसका फायदा उठाकर गांव के ही कमलेश पासवान, मनई पासवान, ओमप्रकाश पासवान व सुजीत शर्मा उसके घर में घुस आए और उसके साथ जबरन गलत काम किया। शोर मचाने पर वे भाग गए। वहीं दूसरे मामले में पीिड़ता ने गांव के ही मानदेव पासवान, श्यामदेव पासवान व मलंग पासवान पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इस मामले में केस दर्ज कर पुलिस ने अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला थानाध्यक्ष नीरू कुमारी ने दोनों का बयान दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि दोनों की मेडिकल जांच की जाएगी। हालांकि कुछ लोग इसे पटटीदारी का विवाद बता रहे हैं।