ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
सरकार से वार्ता के बाद आंगनबाड़ी कर्मियों की बेमियादी हड़ताल समाप्त
By Deshwani | Publish Date: 18/5/2017 6:45:50 PM
सरकार से वार्ता के बाद आंगनबाड़ी कर्मियों की बेमियादी हड़ताल समाप्त

मोतिहारी । देशवाणी न्यूज नेटवर्क

बिहार सरकार से बुधवार को सकारात्मक वार्ता के बाद बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की बेमियादी हड़ताल खत्म हो गई। बता दें कि यह हड़ताल पिछले 24 मार्च से जारी थी। यह जानकारी संघ की जिलाध्यक्ष ममता कुमारी िसंह ने दी। उन्होंने बताया कि सरकार ने उनकी सात सूत्री मांगों को मान लिया है। इनमें उम्र सीमा 60 से बढ़ाकर 65 वर्ष करने, अाकस्मिक अवकाश वर्ष में 12-16 दिन, सरकारी कर्मी का दर्जा नहीं मिलने तक काम करते हुए चुनाव लड़ने की सहमति, प्रमोशन की उम्र सीमा समाप्त करना, अनुकंपा पर बहाली करने की अनुमति शामिल है। इसके अलावा हड़ताल अवधि का सामंजन व अवैध ढंग से चयन मुक्ति पर रोक लगाने पर भी सहमति बनी है। जिला सचिव सारिका गुप्ता व महासचिव देवेश कुमार सिंह ने कहा कि राज्य इकाई की घोषणा के बाद हड़ताल समाप्त कर दी गई है। अब आंगनबाड़ी की कक्षाएं नियमित संचालित होंगी।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS