बिहार
मोतिहारी में छह बदमाशों ने घेरकर मारी गोली, एक घायल
By Deshwani | Publish Date: 17/5/2017 10:14:53 PMप्रतीकात्मक तस्वीर।
मोतिहारी।देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
छतौनी थाना क्षेत्र में बरियारपुर चर्च के पास बुधवार की देर शाम बदमाशों ने दो भाइयों पर गोलियों से हमला कर दिया। जिसमें एक भाई अजय सहनी घायल हो गए हैं। तुरकौलिया थाना के मजुराहां निवासी घायल अजय का इलाज शहर के राजाबजार में डॉ अजय कुमार के क्लिनिक में चल रहा है।
दो आपची बाइक पर सवार थें छह बदमाश
परिजन से मिली जानकारी के अनुसार हमला करने वाले बदमाश दो अपाची बाइक पर सवार थें। बदमाशों की संख्या छह थी। बताया गया है कि अजय सहनी व उनके भाई उमेश सहनी तुरकौलिया के हरदिया से बाइक पर सवार होकर अपने गांव मजुराहां आ रहे थें। तभी धात लगाए बाइक सवार छह बदमाशों ने इनपर हमला बोल दिया। बदमाशों की एक गोली अजय की बांह में लगी है। आनन-फानन में उन्हें डॉ अजय कुमार के क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। समाचार लिखने तक पुलिस नहीं पहुंच सकी थी।