बिहार
समस्याओं का नहीं हुआ समाधान तो भाजपा करेगी जंग का एलान
By Deshwani | Publish Date: 17/5/2017 7:15:29 PMरक्सौल। अनिल कुमार
बिहार में व्याप्त भ्रष्टाचार,अपराध व रक्सौल की समस्याओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में बुधवार को अनुमंडल मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह के नेतृत्व में विशाल धरना का आयोजन हुआ। रक्सौल स्टेशन के पूरब एवं पश्चिम रेलवे ढाला पर सड़क ओवरब्रिज के लिए अनापति प्रमाण पत्र एवं घोड़ासहन कैनाल के घोड़ासहन, आदापुर, भेलाही सड़क का निर्माण शीघ्र कराने की मांग की गई। साथ ही चेताया गया कि ऐसा नहीं होने पर 15 दिनों बाद भाजपा व्यापक आन्दोलन छेड़ने को बाध्य होगी। उक्त मांग पत्र वरीय जिला उपाध्यक्ष प्रो० अनिल कुमार सिन्हा के नेतृत्व में 7 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने अनुमंडलाधिकारी श्री प्रकाश से मिलकर सौंपा। वक्ताओं ने कहा कि रक्सौल जाम से त्रस्त है और जीवन की सांसें रुक- रुक कर चलने को बाध्य है। धरना में अशोक कुमार पाण्डेय, हरी मोहन भगत, वरुण सिंह, राजकुमार गुप्ता, प्रदीप शर्राफ, दुर्गा प्रसाद, अरविन्द कुमार सिंह, अखिलेश गुप्ता, प्रो० अवधेश कुमार सिंह, ध्रुव प्रसाद, गुडू सिंह , ई जीतेन्द्र कुमार, रामयश सिंह मौजूद थे।