बिहार
पुल निर्माण कंपनी का बेस कैंप जलाने का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
By Deshwani | Publish Date: 14/5/2017 5:57:47 PMपताही। माधुरी रंजन
थाना क्षेत्र के शिकारगंज- पताही मुख्य पथ के बीच बन रहे पुल के बेस कैंप को जलाने के आरोपी शिवहर जिला के श्यामपुर भटहा थाना के रोहुआ गांव निवासी गौतम कुमार को पुलिस ने शनिवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी का नेतृत्व एएसपी विजय कुमार ने किया। बता दें िक 30 मार्च 2015 को पुल के बेस कैंप को आजाद हिंद फौज द्वारा जलाए जाने के आरोप लगा था। इस कांड में गौतम को भी आरोपित किया गया था। एएसपी श्री कुमार ने बताया कि पताही थाना क्षेत्र के शिकारगंज पताही मुख्य पथ के बीच डुमरीबैजू के पास निर्माणाधीन पुल के बेस कैंप को आग से जलाने एवं संवेदक से लेवी मांगने को लेकर संवेदक रामबाबू राय थाना कल्याणपुर जिला समस्तीपुर द्वारा एक लिखित आवेदन दिया गया था। इसको लेकर पताही थाना कांड संख्या 80/2015 दर्ज किया गया था। इसके आलोक में यह गिरफ्तारी की गई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।