ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
बिहार में रावण, कौरव व कंस का चल रहा महागठबंधन: नित्यानंद
By Deshwani | Publish Date: 12/5/2017 8:21:19 PM
बिहार में रावण, कौरव व कंस का चल रहा महागठबंधन: नित्यानंद

 - सुगौली में महागठबंधन पर गरजे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कहा- आडवाणी का रथ रोकने की ताकत िकसी को न थी, न है, न रहेगी


सुगौली। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
 
प्रखंड के छपवा चौराहे पर शुक्रवार को सभा संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार में रावण, कौरव और कंस का महागठबंधन चल रहा है, नतीजतन आज पूरे बिहार में रोज मां सीता का अपहरण हो रहा है। पूरी तरह से बनी इस अराजक स्थिति में बिहार कराह रहा है। सांसद डा.संजय जायसवाल की टिप्पणी पर श्री राय ने कहा कि आडवाणी का रथ का स्वागत सिर्फ हमने ही नहीं बिहार के हर लोगों ने किया था। लालू कहते फिरते हैं कि आडवाणी का रथ मैंने पटना में रोका था। तो मैं आपसबों को बता दूं कि आडवाणीजी का रथ रोकने की औकात ना तब थी, ना अब है। सभा को संबोधित करते हुए श्री जायसवाल ने कहा कि एबीवीपी में रहते श्री राय ने लालू यादव को खुला चैलेंज दिया था कि अगर औकात है तो आडवाणी जी का रथ गांधी सेतु पर रोक कर दिखा दे। सभा को संबोधित करते हुए विधायक रामचंद्र सहनी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में आगामी लोकसभा चुनाव तथा बिधानसभा चुनाव में बिहार में भाजपा का पताका फहरेगा। मौके पर पूर्व मंत्री विजय प्रसाद गुप्ता, रक्सौल जिलाध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह, महामंत्री प्रदीप शर्राफ, दुर्गा प्रसाद,महेश मिश्रा, तपु झा,गूंजन शर्मा, राजू भगत, अशोक झा, अशोक सोनी, धर्मेन्द्र कुमार, संभू गुप्ता, चंद्रशेखर झा सहित बड़ी संख्या मे लोग उपस्थित थे। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री राय ने फुलवरिया उप मुखिया रौशन कुमार झा को भाजपा की  सदस्यता दिलाई। सभा का संचालन प्रखंड भाजपा अध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद ने की।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS