बिहार
महिला ने फांसी लगा आत्म हत्या की
By Deshwani | Publish Date: 10/5/2017 9:38:06 PMमोतिहारी। आशा कुमारी।
हरसिद्धि थाना के सिमियाहा गांव में मीरा देवी नामक विवाहिता ने मंगलवार की रात फांसी लगा आत्म हत्या कर ली। मीरा देवी का बुधवार की सुबह उसके कमरे की छत में लगी कड़ी-शहतीर से बंधे फंदे में लटका पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है। मृतक मीरा देवी के भाई शहर के अगरवा निवासी जितेन्द्र सहनी ने बताया कि 2007 में उनकी बहन की शादी ललन सहनी से हुई थी। मृतका की मां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। प्राथमिकी में फांसी के लिए विवश करने का आरोप मीरा की ननद पर सरला देवी पर लगाया गया है। बताया गया है कि सरला देवी की कानाफूसी व प्रताड़ना के कारण वह परेशान रहती थी।