मोतिहारी
ज्ञान दिवस के रूप में मनाई गई बुद्ध पूर्णिमा
By Deshwani | Publish Date: 10/5/2017 8:33:00 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
भारतीय दलित साहित्य अकादमी ने बुधवार को अंबेडकर भवन में बुद्ध पूर्णिमा को ज्ञान दिवस के रूप में मनाया। इसकी अध्यक्षता अकादमी के किरण राम ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध ने पूरे संसार को शांति का संदेश दिया। शिक्षक सुशील कुमार ने कहा कि भगवान बुद्ध ने शांति पाठ पढ़ाते हुए कहा कि संसार में दुख का कारण है तो उसका निवारण भी है। मंच संचालन करते हुए कृष्ण कुमार पासवान ने कहा कि भगवान बुद्ध ने तीन मूल मंत्र दिए हैं, बुद्धम शरणम् गच्छामि, धमम् शरणं गच्छामि, संघम शरणम् गच्छामि। उन्होंने भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने को कहा। मौके पर अमेरिका राम, रामसेवक राम, प्रेम चंद्र राम, राजेश कुमार पासवान, सत्येंद्र कुमार, रामनरेश राम मौजूद थे।