मोतिहारी
तीन वर्ष पूर्व घर से भागा बालक जीआरपी की अभिरक्षा में
By Deshwani | Publish Date: 9/5/2017 6:50:57 PMरक्सौल। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
प्रयास संस्था व जीआरपी के स्टाफ द्वारा रक्सौल स्टेशन पर आउट रीच के दौरान तीन वर्ष पूर्ब घर से भागे बच्चे को अपनी अभिरक्षा में ले लिया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह बच्चा पढ़ाई नहीं कर रहा था, तो पिता की पिटाई के कारण वह 3 साल पहले घर से भाग कर पंजाब चला गया था। वहाँ वह गाय और भैंस चराता था। हालांकि यहां भी शोषण के कारण वहां से भाग आया। इसके बाद वह दिल्ली में भी रूका। यहां भी काम किया, मगर यहां भी उसका शोषण होना शुरू हो गया तो वहां से भागकर घर जाने के लिए वापस आया है। वह बालक अपना नाम अरसलान आलम, ग्राम बरजवा बैरिया पोस्ट थाना शिकारपुर नरकटियागंज जिला पश्चिम चंपारण बता रहा है। िफलहाल उसके बताए पते का सत्यापन किया जा रहा है। फिलहाल बच्चे सम्बंधित जानकारी जीआरपी रक्सौल में इंट्री करा दी गयी है।