मोतिहारी
घर का ताला तोड़ आभूषण सहित 2 लाख की संपत्ति उड़ाई
By Deshwani | Publish Date: 6/5/2017 8:51:44 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
शहर के अगरवा मुहल्ले में शुक्रवार की रात चोरों ने कृष्णनंदन सिंह के घर का ताला तोड़ आभूषण सहित करीब 2 लाख की संपत्ति उड़ा ली। श्री सिंह उस रात अगरवा स्थित अपने घर पर नहीं थें। वे कल्याणपुर के मठ गोवर्धन राजपुर अपने गांव शादी समारोह में भाग लेने गये थें। आज सुबह मुहल्लेवालों ने चोरी की सूचना दी। तब उन्होंने नगर थाने को चोरी की सूचना दी। श्री सिंह ने पुलिस को बताया है कि चोरों ने 20 हजार रुपये नकद व डेढ़ लाख का आभूषण चुरा लिए।
बता दें कि शहर में आजकल चोरों का आतंक फैला हुआ है। अगर कोई नागरिक अपने घर पर नहीं है। तो यकीन मानिए उस रात उसके घर का ताला टूटेगा ही।