बिहार
चकिया में बारात की पीकअप पलटी, एक की मौत, कई घायल
By Deshwani | Publish Date: 4/5/2017 8:55:57 PMप्रतीकात्मक तस्वीर।
मोतिहारी/ चकिया। रूबी सिंह।
बारात से लौट रही रंजीत म्यूजिकल बैंड की पिकअप पूर्वी चम्पारण के चकिया-केसरिया पथ में की सुबह पलट गयी। इस दुर्घटना में एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि करीब 10 जख्मी हो गये हैं। जिसमें एक की स्थित गम्भीर बनी हुई है। मृतक की पहचान कल्याणपुर के कमाल पकड़ी निवासी जनक राम 55 वर्ष के रूप में की गयी है। दुर्घटना के बाद पीअप का चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया।
एक की हालत गंभीर, मुजफ्फरपुर रेफर
केसरिया के दिलावरपुर निवारी झुनझुन पासवान गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। जिन्हें मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया है। एक अन्य घायल दिलावरपुर के ही चुन्नु पासवान का इलाज चकिया में चल रहा है।