ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
आर्म्स के बल पर देते थे बाइक लूट को अंजाम, लोडेड पिस्तौल संग धराए
By Deshwani | Publish Date: 3/5/2017 8:24:34 PM
आर्म्स के बल पर देते थे बाइक लूट को अंजाम, लोडेड पिस्तौल संग धराए

मोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क

फेनहारा पुलिस ने बुधवार को अंतरजिला बाइक लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश किया है।  पुलिस ने मारपा कोठी चौक से गिरोह के एक बदमाश को हथियार के साथ धर दबोचा। उसकी निशानदेही पर जिले की अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की गई। इस क्रम में पिपराकोठी थाना के हथियाही चकरध्रे से दो बदमाशाें को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार िकया गया। बदमाशों से पुलिस पूछताछ कर रही है। इन बदमाशों ने बताया कि हथियार का भय दिखा कर ये बाइक लूट को अंजाम देते थे। लूट की बाइक को नेपाल में खपा देते थे। पूछताछ में बदमाशों ने अपने गिरोह के कई अन्य सदस्यों के नाम का खुलासा किया  है, जो मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज आदि जिलों में यह रैकेट चलाता था। अब पुलिस नेपाल में इनके शार्गिदों की खोज में जुटी है। इनकी  निशानदेही पर कई अन्य चोरी की मोटरसाइकल बरामदगी की संभावना है। फेनहारा थानाध्यक्ष रोहित ने बताया की गुप्त सूचना मिली थी कि बदमाश किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए मारपा कोठी चौक पर इकठ्ठा हो रहे हैं। जिसके बाद उस उक्त स्थल की घेराबन्दी कर सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान एक लोडेड  पिस्तौल व चोरी की बाइक के साथ अरूण  सहनी  को  गिरफ्तार  किया गया। गिरफ्तार अरूण की  निशानदेही पर  पिपराकोठी  थाना  क्षेत्र के  हथीयाही चकरघ्रे गांव  से  मदन  मुखिया व जलू कुमार को  दो  चोरी  की बाइक के  साथ  गिरफ्तार  किया  गया। थानाध्यक्ष  रोहित  ने  बताया  कि  गिरफ्तार अपराधी  की निशानदेही  पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र  में  लगातार  छापामारी अभियान  चलाया  जा  रहा  है।
 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS