बिहार
2.5 किग्रा चरस के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 2/5/2017 8:30:07 PMरक्सौल। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
एसएसबी बी-कंपनी महदेवा द्वारा मंगलवार को 2 किलो 500 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर को धर दबोचा। उक्त चरस की कीमत 37,50,000 बताई जा रही है। रक्सौल के भारत-नेपाल सीमा के प्रेमनगर से नेपाल से भारत आने के क्रम में उक्त चरस के साथ नेपाली युवक रामबाबू तिवारी, घुसकपुर, वार्ड न०-4, इनरवा, पर्सा (नेपाल) को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार नेपाली युवक को रक्सौल पुलिस को सुपुर्द किया जा रहा है।