बिहार
तीन दिनी गांधी पेनोरमा फिल्म महोत्सव 3 मई से मोतिहारी में, डीएम करेंगे शुभारंभ
By Deshwani | Publish Date: 2/5/2017 7:57:21 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
कला, संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार द्वारा आयोजित तीन दिनी गांधी पेनोरमा फिल्म महोत्सव का उद्घघाटन स्थानीय नगर भवन में जिलािधकारी अनुपम कुमार तीन मई को करेंगे। यह महोत्सव 5 मई तक चलेगा। गांधीजी के चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष को यादगार बनाने के लिए बिहार राज्य फिल्म विकास निगम की ओर से इसका आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर पेनोरमा फिल्म महोत्सव के चेयरमैन देवेंद्र खंडेलवाल, प्रमोद कुमार दूबे, पीयूष मधुकर, पीआरओ सर्वेश कश्यप, सिप्पू कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे। इस दौरान कुल 12 फिल्में दिखाई जाएंगी, जिनमें शॉर्ट फिल्म, डाक्यूमेंट्री फिल्म और फीचर फिल्म दिखाई जाएगी। इस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर आधािरत फिल्म गांधी माय फादर, बापू ने कहा था, रोड टू गांधी, क्षमा, लगे रहो मुन्ना भाई, मैंने बापू को नहीं मारा, सेवाग्राम, महात्मा गांधी, साबरमती आश्रम, रोड टू संगम, विल महात्मा बोर्न अगेन दिखाई जाएगी।