मोतिहारी
लता दुबारा चुनी गईं आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की अध्यक्ष
By Deshwani | Publish Date: 2/5/2017 7:08:10 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के सदस्यों की बैठक संघ की अध्यक्ष लता देवी की अध्यक्षत़ा में कालेज रोड महाबीर मंदिर में मंगलवार को संपन्न हुई। संघ द्वारा में लिए गए निर्णय पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान संघ का पुनर्गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से लता देवी को पुनः अध्यक्ष बनाया गया। वहीं संजू देवी को कार्यकारिणी अध्यक्ष, वीणा देवी को सचिव, पूनम देवी संयुक्त सचिव, विभा देवी कोषाध्यक्ष, मनोरमा देवी उपाध्यक्ष, समिलअहमद को महासचिव, नरेश शर्मा को संरक्षककी जिम्मेवारी दी गई। वहीं प्रखण्ड की सभी पंचायतों में पंचायत अध्यक्ष का चुनाव किया गया। बैठक में परियोजना में कार्यरत सेविका सहायिका की मौत पर संवेदना व्यक्त की गई व सरकार से मिलने वाली अनुग्रह राशि की मांग की गई। मौके पर ममता मिश्रा,बबिता देवी,कमल देवी नुशरत प्रवीन,सोनी सिंह,मंजू देवी,चिंता देवी सहित सैकड़ों की संख्या में सेविका- सहायिका मौजूद थीं।