मोतिहारी
आधी रात को घर में घुस नकाबपोश ने मारी गोली, घायल
By Deshwani | Publish Date: 30/4/2017 9:01:50 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
नगर थाना क्षेत्र के ठाकुरबाड़ी मुहल्ले में शनिवार की देर रात एक नकाबपोश ने घर में घुस सोये हुए युवक को गोलीमार घायल कर दिया। घायल युवक कैलाश महतो का पुत्र रंजीत महतो बताया गया है। घायल युवक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इलाज के दौरान कैंप पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि वह अपने घर में सोए हुए था, इस बीच आधी रात के बाद एक नकाबपोश उसके घर में घुस आया और उसकी बांह में गोली मार दी। हालांकि गोली लगने पर भी उसने उसका पीछा किया मगर वह भाग िनकलने में सफल रहा। हालांकि हमले की वजह वह नहीं बता पा रहा है। पुलिस ने बयान दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दी है।