बिहार
मोतिहारी के पताही में महिला की चाकू गोदकर हत्या, ग्रामीण आक्रोशित
By Deshwani | Publish Date: 29/4/2017 10:15:27 AMघटनास्थ्ल पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी। फोटो - माधुरी रंजन।
मोतिहारी/पताही। माधुरी रंजन।
पूर्वी चम्पारण के पताही थाना क्षेत्र के बेला बैजू गांव के ग्रामीण शनिवार की अहले सुबह एक महिला की लाश देख दहशत में आ गये। इस महिला की पहचान अजीत साह की पत्नी छोटी देवी के रूप में की गयी है। महिला की हत्या चाकू से गोद कर की गयी है। देशवाणी की प्रतिनिधि के अनुसार पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में भी लिया है। इनमेें गांव के ही रामएकबाल बैठा व रामनारायण बैठा शामिल हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।
आज सुबह जब लोगों ने इस महिला की लाश देखी तो इसकी हत्या की सूचना पुलिस को दी। उसके बाद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये हैं। एसडीओ पकड़ीदयाल शैलेश कुमार व डीएसपी बमबम चौधरी, बीडीओ अमर कुमार ने भी मौके पर पहुंच छानबीन की। पताही थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार व फेनहारा थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
इस घटना को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं व्यक्त की जा रही हैं। बताया जा रहा है कि ग्रामीण हत्या के विरुद्ध आक्रोशित हैं।
संबंधित खबर।
http://deshvani.in/news/motihari/8213.html