बिहार
1 मई से होगा भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष का आगाज, जाप का एलान
By Deshwani | Publish Date: 27/4/2017 5:21:31 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
जन अधिकार पार्टी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक जंग का एलान किया है, इसके लिए 1 मई का दिन निर्धारित किया गया है। मजदूर दिवस को पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक पप्पू यादव व स्वामी अग्निवेश यहां पहुंचकर इस संघर्ष का शंखनाद करेंगे। इसकी तैयारी के लिए गुरुवार को पार्टी की एक बैठक पार्टी के प्रदेश महासचिव सुरेंद्र त्यागी की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर श्री त्यागी ने कहा कि इस दिन सत्याग्रह सभा का आयोजन होगा, इसमें बेतिया, मोतिहारी व मुजफ्फरपुर के हजारों लोग शामिल होंगे। इस दौरान एक कार्यसमिति गठित की गई, िजसके संयोजक श्री त्यागी होंगे। कार्यसमिति में राय सुंदरदेव शर्मा, मुख्तार प्रसाद गुप्ता, अंकुश कुमार सिंह, राजू बैठा, ममता रानी वर्मा, जगजीवन भारती, शंभू यादव, संजय ओझा, रवि यादव, राजेश सिंह व आशीष सिंह शामिल हैं। कार्यसमिति द्वारा कार्यक्रम की तैयारी के लिए चीनी मिल आत्मदाह स्थल का निरीक्षण कर इसे कार्यक्रम स्थल के रूप में चिन्हित किया गया।