मोतिहारी
नप चुनाव: रक्सौल में 13 नामांकन दाखिल, महिलाओं की संख्या ज्यादा
By Deshwani | Publish Date: 26/4/2017 7:27:02 PMरक्सौल। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
नगर परिषद् के वार्ड पार्षदों के चुनाव को लेकर बुधवार को कुल 13 नामांकन हुए। इनमें महिला प्रत्याशियों की संख्या ज्यादा थी। रक्सौल अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी श्रीप्रकाश के समक्ष 13 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। नामांकन करने वाले प्रत्याशियों में हजरा खातून वार्ड 19 से, अनीता देवी वार्ड 17 से, सुभाष चन्द्र सिंह वार्ड 2 से, पन्ना देवी वार्ड 25 से,सोनी कुमारी सिंह वार्ड 5 से,राकेश कुमार कुशवाहा वार्ड 23 से,सुनीता देवी वार्ड 11 से,पूनम गिरी वार्ड 3 से,अनिल कुमार वार्ड 10 से,सत्यम कुमार श्रीवास्तव वार्ड 18 शामिल हैं। मीना देवी ने वार्ड 10 से 2 नामांकन किए। इस दौरान रक्सौल बीडीओ अमित कुमार,निर्वाचन पदाधिकारी कपिल शर्मा,सीओ हेमेन्द्र कुमार उपस्थित थे।