मोतिहारी
नप चुनाव: 11 नामांकन दाखिल
By Deshwani | Publish Date: 25/4/2017 7:38:26 PMरक्सौल। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
नगर परिषद् के वार्ड पार्षदों के चुनाव को लेकर 11 नामांकन हुए। रक्सौल अनुमंडल अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी श्री प्रकाश के समक्ष 11 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। 11 प्रत्याशी जिसमें हाजी मोख्तार वार्ड 16 से, अमूल नेशा वार्ड 17 से,पुनीता देवी वार्ड 7 से , उषा देवी वार्ड 3 से, रामनिवास भारती वार्ड 5 से, कलावती देवी वार्ड 12से, गीता देवी वार्ड 21से, हसीना खातून वार्ड 8 से, अकबरी खातून वार्ड 8 से,सुनील गुप्ता वार्ड 10 से,गायत्री देवी वार्ड 21 से,नामांकन किया। नामांकन में रक्सौल अनुमंडल अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी श्री प्रकाश, बीडीओ अमित कुमार, निर्वाचन पदाधिकारी कपिल शर्मा उपस्थित थे।