बिहार
बिजली के तार गिरने से महिला हुई गंभीर घायल, पटना रेफर
By Deshwani | Publish Date: 24/4/2017 11:03:55 PMघायल संगीता देवी।
मोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
शहर के गायत्रीनगर मुहल्ला निवासी संगीता देवी सोमवार को करीब 2 बजे बिजली के तार गिरने से गंभीर रूप से गंभीर घायल हो गयीं। तत्काल उन्हें शरण नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है।
संगीता देवी आज दोपहर को अपने परिजन के साथ बाइक से बाजार जा रही थीं। जब इनकी बाइक अधिवक्ता वरुण कुमार के आवास के पास पहुंची तभी 11 हजार का तार स्पार्क कर इनकी बाइक पर गिर गया। जिससे श्रीमती संगीता बाइक से गिर गयीं। इनके सिर पर गंभीर चोट आई हैं। जिन्हें डॉ अशुतोष शरण के क्लिनिक में भर्ती कराया गया। इनकी हालत में सुधार न होता देख इन्हें पटना रेफर किया गया है।
घायल श्रीमती संगीता पताही के परसौनी कपूर निवासी श्रीनिधि की पत्नी हैं। इनका गायत्री नगर में अपना मकान है। परिजनों ने बताया कि बीती रात आंधी में बिजली के तार टूट गये थें। बिजली विभाग के अधिकारियों की इसकी सूचना सुबह आठ बजे ही दे दी गयी थी। अधिकारियों से निवेदन किया गया था कि टूटकर उलझे तारों के ठीक किए बिना बिजली की सप्लाई नहीं दी जाए। बावयूद इसके विभाग ने सप्लाई देकर गैरजिम्मेवारी का काम किया।