ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मोतिहारी
विश्वबंधुत्व व सामाजिक समरसता का पर्व है होली: डॉ. कर्मात्मा पांडेय
By Deshwani | Publish Date: 25/2/2018 8:58:49 PM
विश्वबंधुत्व व सामाजिक समरसता का पर्व है होली: डॉ. कर्मात्मा पांडेय

मोतिहारी। सुधांशु कुमार मनीष

होली का सांस्कृतिक व धार्मिक महत्व के साथ वैज्ञानिक महत्व भी है। यह पर्व विश्वबंधुत्व एवं सामाजिक समरसता का परिचायक है। उक्त विचार रविवार को मोतिहारी के महर्षिनगर स्थित आर्ष विद्या शिक्षण प्रशिक्षण सेवा संस्थान वेद विद्यालय में आयोजित होली मिलन समारोह सह महामूर्ख सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए पीयूपी कॉलेज के प्राचार्य डॉ.(प्रो.) कर्मात्मा पांडेय ने व्यक्त किए। वहीं प्राचार्य सुशील कुमार पांडेय ने होली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सूर्य के प्रकाश में अप्रत्यक्ष से प्रत्यक्ष तक फैला प्रत्येक रंग विधाता की कल्पना का प्रमाण है। हरा रंग समृद्धि व विकास का प्रतीक है तो पीला या केसरिया कल्पना, ज्ञान एवं बुद्धि की शक्ति को दर्शाता है। लाल रंग कर्मयोग व उल्लास को झलकाता है। मगर काला रंग तामसिक प्रवृति का प्रतीक है। अतः होली के अवसर पर काले रंग का प्रयोग बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
अन्य वक्ताओं में डॉ. दीपनारायण मिश्र, प्रो. रामनिरंजन पांडेय, पूर्व न्यायाधीश डी. डी. पांडेय, प्रो. जे.सी. गिरि, प्रो. विनय वर्मा, कमलेश्वर पांडेय, संजय तिवारी, राकेश कुमार तिवारी, प्रो.अरविंद त्रिपाठी, डॉ. आलोक कुमार, प्रो. शशिकांत द्विवेदी आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। समारोह में मधुछपरा कीर्तन मंडली द्वारा पारंपरिक होली गीत की प्रस्तुति की गई। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों को विभिन्न उपाधियों से नवाजा गया। कार्यक्रम का संचालन रूपेश कुमार ओझा व धन्यवाद ज्ञापन विनोद पांडेय ने किया। मौके पर सुधीर दत्त पराशर, कुन्दन पाठक, राजन पांडेय, विकास पांडेय, डॉ. सुनिल उपाध्याय, अरुण तिवारी, मनोरंजन पांडेय, डॉ. ब्रजेश्वर मिश्र, रौशन राणा, कृष्ण कुमार, सुजीत मिश्र मौजूद थे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS