ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
पत्रकार लोकतंत्र की सबसे मजबूत कड़ी,अतीत गौरवशाली : राधामोहन
By Deshwani | Publish Date: 25/2/2018 7:48:34 PM
पत्रकार लोकतंत्र की सबसे मजबूत कड़ी,अतीत गौरवशाली : राधामोहन

-जर्नलिस्ट वेलफेयर सोसायटी के स्थापना दिवस पर बोले कृषि मंत्री- आजादी से लेकर अबतक पत्रकारिता ने हर क्षेत्र में निभाई अहम भूमिका
-प्रसिद्ध चिकित्सक आशुतोष शरण ने कहा- पत्रकारों को मिलनी चाहिए सुरक्षा

मोतिहारी। सचिन कुमार सिंह


 केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र की सबसे मजबूत कड़ी होते हैं। आजादी से पूर्व व आजादी के बाद कुछ वर्षों तक के संघर्ष को भुलाया नहीं जा सकता है। इमरजेंसी के दौरान भी पत्रकारों ने राष्ट्रहित के लिए संघर्ष किया। पत्रकारिता का अतीत गौरवशाली व समृद्ध रहा है। हर समय पत्रकारों ने समाज को जगाने का काम किया है। श्री सिंह शरण कांम्पलेक्स में रविवार को आयोजित जर्नलिस्ट वेलफेयर सोसायटी के स्थापना दिवस के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। कहा कि आजादी पाने के लिए कई मोर्चों पर लड़ाई लड़ी गई। पत्रकारों की भी इस लड़ाई में अहम भूमिका रही है। पत्रकारों ने हमेशा राष्ट्र के उत्थान के लिए काम किया है। व्यक्तिगत हित का शमन कर राष्ट्रहित को सर्वोपरि स्थान दिया। श्री सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में भी राष्ट्र के निर्माण में वे अपनी भूमिका उसी प्रकार निभा रहे हैं। कहा कि किसी भी कार्य के दो पक्ष होते हैं। विसंगतियों को तथ्य के साथ उजागर करना पत्रकारिता का धर्म है। इससे हमें अपनी कमियों का अहसास होता है। साथ ही दूसरा पक्ष जो सकारात्मक होता है उसे भी उसी प्रकार महत्व देना चाहिए। इससे कार्य करने के प्रति उत्साह बढ़ता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिले के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. आशुतोष शरण ने कहा कि पत्रकारिता व चिकित्सा का मिलता-जुलता संबंध है। दोनों के स्तर में थोड़ी गिरावट आई है, पर यह गिरावट अन्य क्षेत्रों में कम है। उन्होंने पत्रकारिता के संघर्षों पर चर्चा करते हुए कहा कि पत्रकारों को सुरक्षा मिलनी चाहिए। सरकारी स्तर पर पत्रकारों का मुफ्त में बीमा किया जाना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान पत्रिका के पूर्व संपादक राजीव हर्ष ने व संचालन संजय कुमार ठाकुर ने किया। उमेश चतुर्वेदी, राजीव हर्ष व प्रमोद पांडेय ने भी समारोह को संबोधित करते हुए पत्रकारिता कल व आज पर विशेष रूप से प्रकाश डाला।
मौके पर पश्चिम चंपारण सांसद डॉ. संजय जायसवाल, विधायक सचिंद्र सिंह, श्यामबाबू यादव, लालबाबू गुप्ता, राजू तिवारी, डा.शमीम, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, अखिलेश कुमार सिंह, चंद्रकिशोर मिश्रा, उमेश चतुर्वेदी, नप मुख्य पार्षद अंजू देवी, अर्जुन भारतीय,डा विनीता वर्मा,डा.चंद्र सुभाष समेत कई लोग मौजूद थे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS