मोतिहारी
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों से आम जनता को कराएं अवगत
By Deshwani | Publish Date: 25/2/2018 7:25:41 PMचिरैया। अर्चना रंजन
प्रखंड के महुआवा गांव में रविवार को जदयू का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें उपस्थित कार्यकर्ताओं को वार्ड स्तर पर मजबूत बनाने तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों से आम लोगों को अवगत कराने के गुर सिखाए गए। प्रशिक्षण के दौरान चिरैया के प्रभारी अमरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दहेज़ बन्दी व शराबबंदी की प्रशंसा पूरे देश में हो रही है। देश के सभी राज्यों में बिहार मॉडल को अपनाया जा रहा है। इस प्रकार सरकार द्वारा जनता के लिए चलाई जा रही सभी सरकारी योजनाओं के बारे में विन्दुवार जानकारी दी गई तथा पार्टी हित में भी कई बातें कार्यकर्ताओं को बताई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष केदार पटेल तथा संचालन प्रखंड उपाध्यक्ष दीवाकर पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर रंधीर यादव, प्रद्युम्न दूबे, नेक मोहम्मद,राम लगन सहनी, रूदल सिंह पटेल सहित पार्टी के पदाधिकारीगण व काफी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।