ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मोतिहारी
प्रशिक्षण प्राप्त कर अपनी सक्रिय भागीदारी दिखाएं महिला जनप्रतिनिधि: प्रियंका
By Deshwani | Publish Date: 23/2/2018 8:45:38 PM
प्रशिक्षण प्राप्त कर अपनी सक्रिय भागीदारी दिखाएं महिला जनप्रतिनिधि: प्रियंका

मोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क


जिप अध्यक्ष प्रियंका जायसवाल ने कहा कि महिला विकास निगम, राष्ट्रीय जनसहयोग एवं बाल विकास संस्थान द्वारा निर्वाचित महिला जन प्रतिनिधियों को नेतृत्व क्षमता संवर्द्धन के लिए दिया गया प्रशिक्षण सराहनीय कदम है। जिला सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि अब महिलाएं सशक्त व संगठित हो रही हैं और मोर्चे पर अपना परचम लहरा रही हैं। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं महिला मुखिया, प्रमुख व जिला परिषद सदस्यों से कहा कि वे अपनी सक्रिय भागीदारी दिखाएं। कहा कि खासकर पंचायत स्तर पर महिलाओं के सशक्तीकरण एवं पंचायती राज तथा समाज कल्याण से जुड़ी विभिन्न् योजनाओं की जानकारी प्रशिक्षण के माध्यम से सरकार को उपलब्ध करना चाहिए। वहीं उपाध्यक्ष कमलेश्वर सिंह ने कहा कि महिलाओं को बढ़-चढ़कर सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेना चाहिए। वहीं विशेष आमंत्रित सदस्य पूर्व विधायक पवन जायसवाल ने कहा कि महिलाओं की स्थिति में गुणात्मक परिवर्तन लाने के लिए उन्हें आर्थिक सशक्तीकरण को महत्व देना होगा।

ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों के खाते में भेजी गई मानदेय राशि
निर्वाचित पंचायत जनप्रतिनिधियों के मासिक नियम भत्ता का बकाया एवं अप्रैल 2017 से जनवरी 2018 तक का भत्ता ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों के खाते में भेज दी गई है। इसकी जानकारी देते हुए जिप अध्यक्ष ने कहा कि इस मद में कुल 3 करोड़ 86 लाख 18 हजार 700 रुपये भेजे जा रहे हैं।   

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS