ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
उमड़ा आस्था का सैलाब, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई शिव-शक्ति की प्राण प्रतिष्ठा
By Deshwani | Publish Date: 23/2/2018 5:36:26 PM
उमड़ा आस्था का सैलाब, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई शिव-शक्ति की प्राण प्रतिष्ठा

मोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क


सदर प्रखंड के अमर छतौनी ब्रहमबाबा मंदिर परिसर में शिवशक्ति प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव व अन्य देवी-देवताओं की नवनिर्मित प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इस अवसर पर आज सुबह से ही पूरा मंदिर परिसर वैदिक मंत्रोच्चार से गूंज रहा था। िवधि-विधान के बीच यज्ञ के आचार्य आदित्य नारायण तिवारी ने यज्ञ का शुभारंभ कराया। इस अवसर पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। पूरे मंदिर परिसर के आसपास मेला जैसा दृश्य उत्पन्न हो गया था। सैकड़ों श्रद्धालु महिला-पुरुष घंटों खड़े रहकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना में लीन रहे। इस दौरान बोल-बल, हर-हर महादवे व ऊं नम: शिवाय से पूरा मंदिर परिसर गूंजता रहा। बता दें कि यह आयोजन तीन दिवसीय था, इस क्रम में कलश यात्रा व भव्य शोभा यात्रा निकाली गई थी। इस शोभा यात्रा में सैकड़ों कन्याएं, महिलाएं व पुरुष शामिल थे। यज्ञ समिति के अरुण सिंह, रवीन्द्र प्रसाद यादव, ध्रुव राय व रणबहादुर आदि ने बताया िक इस अवसर पर भक्ति संगीत कार्यक्रम व सामूहिक भोज का भी आयोजन होगा। बता दें कि यज्ञ के मुख्य यज्ञमान रामएकबाल सिंह हैं। इस मौके पर इंदरदेव यादव, सुधीर यादव, सोनू यादव, मिंटू सिंह, सुनील सिंह, वार्ड सदस्य सुनील कुमार, शिव पूजन सिंह, अनिल सिंह आदि मौजूद थे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS