मोतिहारी
प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ को लेकर निकली भव्य शोभा यात्रा
By Deshwani | Publish Date: 22/2/2018 5:56:32 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
सदर प्रखंड के अमर छतौनी ब्रहमबाबा मंदिर परिसर में आयोजित शिवशक्ति प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ को लेकर गुरुवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस शोभा यात्रा में सैकड़ों कन्याएं, महिलाएं व पुरुष शामिल थे। शोभा यात्रा अमर छतौनी गांव से निकली जो बड़कुरवा, सैनगर, मठिया, छतौनी चौक, बस स्टैंड, छतौनी कॉलोनी, न्यू मुहल्ला होते हुए वापस यज्ञ स्थल पहुंची। इस यात्रा में गाजे-बाजे के साथ सैकड़ों श्रद्धालु श्रद्धा व भक्ति के साथ भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगा रहे थे, जिससे माहौल भक्तिमय हो रहा था। 23 फरवरी को प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ का आयोजन होगा। जिसकी तैयारी अंतिम चरण में है। यज्ञ समिति के अरुण सिंह, रवीन्द्र प्रसाद यादव, ध्रुव राय व रणबहादुर आदि ने बताया कि इस दौरान भगवान शिव व अन्य देवी-देवताओं की मूिर्त की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। बता दें कि यज्ञ के मुख्य यज्ञमान रामएकबाल सिंह व आचार्य अमरेन्द्र पांडेय व आदित्य नारायण तिवारी हैं। इस यात्रा में इंदरदेव यादव, सुधीर यादव, सोनू यादव समेत सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।