ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मोतिहारी
24 को होगा 21 कन्याओं का सामूहिक विवाह, वस्त्र वितरित
By Deshwani | Publish Date: 21/2/2018 8:11:02 PM
24 को होगा 21 कन्याओं का सामूहिक विवाह, वस्त्र वितरित

मोतिहारी/हरसिद्धि। आशा कुमारी


हरसिद्धि  क्षेत्र के ओलहाँ बजार मेहता टोला गंडक कालोनी मे युवा जन कल्याण फाउण्डेशन पहाड़पुर, युवा मंच हरसिद्धि, युवा मंच और भाई सेना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित आगामी 24 फरवरी को होने वाले 21 कन्याओं के सामूहिक विवाह की तैयारी पूरी हो गई है। बुधवार को भादा मठ के प्रांगण में वस्त्र वितरण किया गया। अध्यक्षता भगीरथ कुशवाहा ने की। ईं मनीष कुशवाहा और संतोष कुमार के माध्यम से  सामग्री का वितरण भादा पंचायत के मुखिया अजय सहनी और मोतिहारी के प्रसिद्ध चिकित्सक कमलेश कुमार डीएम गैस्ट्रो की उपस्थिति मे किया गया।  भाई सेना के अध्यक्ष उत्तम सहनी व जीतेन्द्र कुशवाहा ने संयुक्त रूप से बताया कि बारात सेवराहाँ मसान माई के पास से सुबह दस बजे से निकलकर गाजे बाजे के साथ गोविन्दापुर मटियरिया गायघाट होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुँचेगी, जहाँ बरातियों का स्वागत किया जायेगा और एक ही मंच पर विवाह एवं निकाह संपन्न कराया जायेगा। जानकारी देते हुए डीजे विकास ने बताया कि सुबह से ही समारोह स्थल पर दहेज मुक्त समाज के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भोजपुरी गायकों द्वारा किया जायेगा । मौके पर ध्रुव नारायण गिरि, बृजमोहन गिरि, डाॅ राकेश कुमार, संजय सोनी, निर्मल सिंह, अमरेन्द्र कुमार, उमेश कुशवाहा, सुनील गुप्ता, आशीष कुशवाहा, पूजा कुमारी, वाणी साह,  रविरंजन कपूर, आलोक गिरि, मनीष पाण्डेय, तैयब हसन ताज, जेशष कुमार, चन्दन सिंह ,रुदल शर्मा, संतोष गुप्ता, डाॅ मनोज कुमार, विश्राम राम, आलोक कुमार , राकेश गिरि, अजयकान्त गिरि, भूलन गिरि, नयमुद्दिन मियाँ, एकराम खाँ, चूलाही गिरि, विद्यानन्द गिरि, अमर तिवारी, महेश सहनी, अभिषेक कुशवाहा उर्फ मुन्ना कुशवाहा, रौशन रेड्डीज़ रामदरश सहनी आदि लोग मौजूद थे।


image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS