मोतिहारी
गबन मामले में बीइओ ने एचएम पर दर्ज कराई एफआइआर
By Deshwani | Publish Date: 21/2/2018 7:33:01 PMपीपराकोठी। माला सिन्हा
प्रखंड के बांका टोला मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक त्रिभुवन राम पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कोटवा बलदेव ठाकुर ने पीपरा कोठी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रभारी प्रधानाध्यापक पर 2016/17 में छात्रवृत्ति राशि वितरण में गड़बड़ी का आरोप है। वार्ड सदस्य की लिखित शिकायत पर कोटवा प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद शहजाद ने विद्यालय की जांच 15 दिसंबर 2017 को की थी। जांच के उपरांत प्रभारी प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण की मांग की गई, जिसका कोई जवाब नहीं दिया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने 5 फरवरी को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से प्राथमिकी दर्ज कराने और सूचना देने को कहा था।