ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मोतिहारी
रामस्वरूप गुप्ता बने राजद नगर निकाय प्रकोष्ठ के रक्सौल अध्यक्ष
By Deshwani | Publish Date: 20/2/2018 7:31:34 PM
रामस्वरूप गुप्ता बने राजद नगर निकाय प्रकोष्ठ के रक्सौल अध्यक्ष

रक्सौल। अनिल कुमार


 राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं की बैठक मेन रोड स्थित कर्पूरी आश्रम में राजद नेता प्रमोद राय की अध्यक्षता में हुई। जिसमें राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव के निर्देश पर नगर निकाय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोज यादव द्वारा राजद नगर निकाय प्रकोष्ठ रक्सौल के अध्यक्ष पद पर रामस्वरूप गुप्ता को मनोनीत किये जाने को लेकर हर्ष व्यक्त किया गया। इस दौरान श्री राय ने कहा कि श्री गुप्ता के मनोनयन से रक्सौल नगर में राष्ट्रीय जनता दल को मजबूती मिलेगी। इनके नगर निकाय अध्यक्ष बनाये जाने से स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष वयाप्त है। इस दौरान कर्पूरी आश्रम में राजद कार्यकर्ताओं द्वारा रामस्वरूप गुप्ता को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। मौके पर राजू उपाध्याय, संतोष दास, चन्देश्वर राय, ओमप्रकाश दास, जगरनाथ साह, बिंदा साह, जावेद अंसारी, मो0 असलम, सुभाष यादव, मुनी यादव, रामाधार यादव, मो0 नासीर, नत्थु यादव, महेश साह, भोला गुप्ता, दीपक गुप्ता, अभिषेक श्रीवास्तव, मिंटू यादव मौजूद थे।          

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS