मोतिहारी
पत्रकार को पितृशोक, संवेदनाओं का तांता
By Deshwani | Publish Date: 18/2/2018 8:51:42 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
चकिया से दैनिक जागरण के संवाददाता संजय कुमार सिंह के पिता रामचंद्र सिंह का निधन दिल का दौरा पड़ने से हो गया। वे 80 वर्ष के थे। वे अपने पीछे तीन पुत्र, एक पुत्री समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर पत्रकारों, राजनेताओं ने शोक व्यक्त किया है। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव चकिया के सेमरा गांव में हजारों लोगों की उपस्थिति में हुआ। उन्हें मुखाग्नि ज्येष्ठ पुत्र की हैसियत से संजय सिंह ने दी। उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में जर्नलिस्ट वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष संजय कुमार ठाकुर, सचिव अरुण तिवारी, संजय उपाध्याय, सुजीत कुमार सिंह, विनय कुमार परिहार, विनय सिंह, सचिन कुमार सिंह, सत्यनारायण प्रसाद, अंजनी अशेष, निखिल रंजन, राजीव रंजन गिरि, सचिन पांडेय आदि शामिल हैं।